फरीदाबाद: गैस सिलेंडर कटिंग का वीडियो वायरल, 7 साल जेल की चेतावनी; 7 पर FIR, 26 सिलेंडर जब्त

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

Faridabad। एक एलपीजी सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला खाद आपूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अब तक 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जबकि 26 सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

वायरल वीडियो के बाद एक्शन मोड में विभाग

जिला खाद आपूर्ति अधिकारी Kavita Singh Parihar ने बताया कि गैस कटिंग से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद संबंधित सप्लायर और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सिक्का गैस एजेंसी से जुड़ा पाया गया है। वहीं पर्वतीय कॉलोनी इलाके का एक और वीडियो भी जांच के दायरे में है।

कालाबाजारी और कटिंग पर सख्त चेतावनी

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या सिलेंडर कटिंग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने के साथ भारी जुर्माना और अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है।

सात मामलों में FIR, लगातार जांच जारी

अब तक ऐसे 7 मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। विभाग की टीम 24 घंटे निगरानी में जुटी है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वायरल हो रहे अन्य वीडियो की भी जांच जारी है।

घरेलू सिलेंडर को लेकर दी जानकारी

अधिकारी ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अधिक होने के कारण लोग घरेलू सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता द्वारा बुकिंग करने के बाद 5 दिनों के भीतर गैस सिलेंडर घर तक पहुंचाया जा रहा है।

आपदा में अवसर तलाशने वालों पर शिकंजा

खाद आपूर्ति विभाग ने साफ कहा है कि आपदा के समय कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध गैस कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.