फरीदाबाद सेक्टर 55: श्रीमद् भागवत कथा के दौरान करंट लगने से कथा वाचक के दोस्त की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

फरीदाबाद (हरियाणा)। सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार दोपहर कथा के दौरान करंट लगने से कथा वाचक विकास के दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम छा गया।

 कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर से सेक्टर 55 हाउसिंग बोर्ड में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, जिसका अंतिम दिन 19 सितंबर था। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे कथा के दौरान गर्मी से परेशान कथावाचक संतोष ने अपने साथी विकास से पंखा घुमाने को कहा। जैसे ही विकास ने पंखा घुमाया, उसे जोरदार करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  परिवार का आरोप – बचाने का प्रयास नहीं किया

मृतक विकास के भाई आकाश का आरोप है कि घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने उसके भाई को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया। आकाश ने यह भी बताया कि कथा स्थल पर चटाई के नीचे पानी भरा हुआ था और वहां नंगी तारें डली हुई थीं। इसी वजह से पंखे में करंट आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

  परिवार और पृष्ठभूमि

विकास की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं – 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा। विकास भागवत कथा करने के अलावा सीएससी सेंटर भी चलाते थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  पुलिस की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कथावाचक संतोष सहित पड़ोसियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.