Faridabad: महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद की ओर से आयोजित होने वाले गणेश उत्सव के अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया।
इस दौरान महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद की ओर से गणेश उत्सव के आयोजन और कार्यक्रम में उनकी सहभागिता को लेकर आमंत्रण दिया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें उत्सव में पधारने का आग्रह किया।
गणेश उत्सव को लेकर महाराष्ट्र मित्र मंडल की तैयारियां जारी हैं। आयोजन में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ गणेश उत्सव को भव्य रूप से मनाने की शुभकामनाएं दी गईं।
