फरीदाबाद सिविल हॉस्पिटल में सेवा पखवाड़ा का आयोजन, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और आपदा प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

फरीदाबाद। उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा-निर्देशानुसार और चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. जयंत आहूजा के नेतृत्व में 22 सितंबर 2025 को सिविल हॉस्पिटल फरीदाबाद में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञों और आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने स्टाफ, नर्सिंग छात्राओं और स्वयंसेवकों को आपातकालीन हालात से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी।

डॉ. जयंत आहूजा ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुरक्षा टिप्स दिए और 2011 में पर्वतिया कॉलोनी में हुई दवाई दुर्घटना का उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ. एम.पी. सिंह ने हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ट्राएज और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी और डक, कवर, होल्ड का पूर्वाभ्यास कराया। उन्होंने कहा—
“जागरूक इंसान न केवल अपनी बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा कर सकता है।”

उन्होंने भारत-पाक युद्ध का उदाहरण देते हुए ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन शील्ड, सुरक्षा चक्र और ब्लैकआउट जैसी परिस्थितियों की जानकारी दी और बताया कि सिविल डिफेंस स्वयंसेवक लगातार जागरूकता फैला रहे हैं।

इस मौके पर:

डॉ. राम भगत (डिप्टी CMO) ने CPR पर जानकारी दी।

डॉ. सतीश (PMO) ने मास कैजुअल्टी हैंडलिंग पर प्रकाश डाला।

डॉ. रवी गौड़ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) ने ट्राएज समझाया और 2012 में फरीदाबाद ट्रेन हादसे का उदाहरण दिया।

डॉ. अभिषेक पाराशर ने एनेस्थीसिया पर जानकारी दी।

डॉ. चारू ने आपातकालीन लेवल्स पर चर्चा की।

वहीं फायर विभाग के अफसरों ने बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने की तकनीक और डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.