फरीदाबाद: दोस्त की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दें कि साइबर थाना NIT में डबुआ कॉलोनी कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 13 मई को उसके पास उसके दोस्त के नाम की फेसबुक आईडी से 95,000/- रूपये भेजने का मैसेज आया। शिकायतकर्ता ने ठगों के द्वारा दिए नम्बर पर 57,000/-रू गूगल पे किए। जिसके बाद उसने दोस्त से पुष्टि की तो दोस्त ने किसी भी प्रकार के मैसेज और पैसे मांगने की बात को नकार दिया। जिस पर उसे पता चला कि उसके साथ साइबर फ्राड़ हुआ है। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुनील (51) कुमार वासी विकाश नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी सुनील ने अपने किसी जानकार का खाता लेकर सुमित को दिया था। सुमित ठगों को खाता उपलब्ध करवाता था और खातों को ऑपरेट भी करता था। सुमित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी को पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड़ पर लिया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.