- रिपोर्ट: जितेंद्र सिंह जोशी
Udham Singh Nagar: योगी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा की उपस्थिति में रविवार, 26 जुलाई को शिकेनिया (उधम सिंह नगर) में संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी संजय चौधरी और प्रदेश प्रचार मंत्री जितेंद्र जोशी भी मौजूद रहे।
बैठक से पूर्व वर्तमान एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पिपलानी माता मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष अशोक गंगवार ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने जतिन अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को प्रदेश सचिव, अंकित गनेजा को युवा जिला अध्यक्ष, महेश जी को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष, हरीश अरोड़ा को ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा हेमंत हैप्पी को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाजहित और जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
