भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन का विस्तार

ऐलनाबाद 28 मई( एम पी भार्गव ) विभिन्न सामाजिक सरोकारों को लेकर अनेक वर्षों से कार्यरत भारतीय नारी शक्ति एसोसिएशन की‌ प्रदेशाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने नये सिरे से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसी संदर्भ में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मीरां देवी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही हिसार से लक्ष्मी अग्रवाल, फतेहाबाद से राखी मक्कड़ व सिरसा से पुनीता रानी को उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच गीता सहारण, पूर्व पार्षद ईशा सिंगला व दर्शना बामणिया को सचिव नियुक्त किया है। वहीं पुष्पा देवी कोषाध्यक्ष, रवीना सोशल मीडिया प्रमुख व पूजा वर्मा मीडिया प्रभारी का काम संभालेंगी। श्रीमती सिहाग ने बताया कि भविष्य में प्रदेश की टीम का और विस्तार करने के साथ ही जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस गैर राजनीतिक एसोसिएशन का गठन समाज भलाई के कार्यों के लिए किया गया है। सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षों से यह संगठन काम कर रहा है। “नशे को छोड़ो रिश्ते जोड़ो” अभियान से लेकर “हर गांव शहर पेड़ की छांव” के अलावा “चूल्हे से चौपाल तक” मुहिम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। निताशा ने बताया कि एसोसिएशन के उद्देश्यों में प्रमुख रूप से नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जनजागरण से लेकर बच्चों व महिलाओं के अपराधों के विरुद्ध सजगता से काम करना शामिल है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.