ऐलनाबाद:: जहां सरकारी अभियंता कर रहे हैं बेनामी ठेकेदारी और भागीदारी

ऐलनाबाद 14 सितंबर ( एम पी भार्गव ) हरियाणा के जिला सिरसा के उपमंडल ऐलनाबाद और रानियां विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्ट तंत्र द्वारा शुरू की गई नामी बेनामी विकास कार्यों में भागीदारी परंपरा अन्य क्षेत्रों में दस्तक देने वाली नजर आ रही है। लोक निर्माण विभाग, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड, पंचायती राज, पालिका ऐलनाबाद और रानियां में चल रहे ज्यादातर विकास कार्यों में भ्रष्ट अभियंता की बेनामी भागीदारी की शिकायत मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं गुप्तचर विभाग के संज्ञान में लाई जा रही है, जबकि कुछ ठेकेदारों से टैंडर लेकर अभियंताओं ने खुद ठेकेदारी शुरू कर दी है। अभियंताओं की भागीदारी से विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। नाम न छापने की शर्त पर एक ठेकेदार ने बताया कि उन्हें अलाट हुए काम एक अभियंता ने अपनी बेनामी एजेंसी को दिए जाने पर मजबूर कर दिया और अब उन विकास कार्यों में गड़बड़ियां तेजी पकड़ रही है। लोक निर्माण विभाग भवन तथा मार्ग, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड, पंचायती राज और पालिका ऐलनाबाद, रानियां में चल रहे विकास कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है,जिसे अक्टूबर माह में खारिया में होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा में बाबत उच्च स्तरीय जांच दी जाएगी। ऐलनाबाद तथा रानियां में भाजपा का कोई विधायक नहीं है और न ही कोई भाजपाई चेहरा,जो सरकार में पकड़ रखता हो। पंचायती राज के उपमंडल अभियंता कभी हैडक्वार्टर पर नहीं रहते और बेनामी ठेकेदारी के लिए विशेष पहचान रखते हैं। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड की ढाणी नानक पुर से ढाणी रायसिख,केहरवाला से मत्तुवाला, फतेहपुरिया से नियामत खां, फतेहपुरिया से मैहनाखेडा ,लोक निर्माण विभाग भवन तथा मार्ग की सिरसा लुदेसर भादरा रोड आप टू राजस्थान बार्डर,बणी से सूरेवाला,जीवन नगर करीवाला रोड टू ढाणी हरीपुरा,जीवन नगर करीवाला टू हारणी खुर्द,जीवन नगर करीवाला टू मिर्जापुर इत्यादि विकास कार्य अलाट हुए ठेकेदार की बजाय विभागीय अभियंताओं द्वारा करवाए जाने की चर्चा चल रही है। जो हरियाणा सरकार के नियमों के सख्त विरुद्ध है ऐसे मामलों की छानबीन कर प्रमाण एकत्रित किए जा रहे हैं , जिन्हें शीघ्र ही हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा ईमानदार अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर जवाब मांगे जाएंगे , पत्रकारों की टीम इन भ्रष्ट अधिकारियों का निरंतर पीछा कर सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.