ऐलनाबाद: 12 जुलाई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

 ऐलनाबाद ,सिरसा, 09 जुलाई ( एम पी भार्गव ): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया के मार्गदर्शन में आगामी 12 जुलाई को सिरसा व उपमंडल ऐलनाबाद एवं डबवाली में राट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढक़र हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया है जिसमें आम जनता को रिकवरी केस में अधिकतम छूट मिले और वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में टै्रफिक चालान इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवेश सिंगला ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.