ऐलनाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को आयोजित होगी

ऐलनाबाद (एम. पी. भार्गव): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार, 08 मार्च को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली और ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लोग स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लोक अदालत की प्रक्रिया
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की प्रक्रिया पूरी तरह से संक्षिप्त और सरल होती है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.