ऐलनाबाद: सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ और अंग्रेजी विषय परिषद का गठन

ऐलनाबाद (एम. पी. भार्गव)। स्थानीय सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्या कुलजीत कौर की अध्यक्षता और सुरेश कुमारी के संयोजन में कहानी प्रतियोगिता के माध्यम से महिला प्रकोष्ठ एवं अंग्रेजी विषय परिषद का गठन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 31 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, महिला प्रकोष्ठ में रचना को प्रधान, गुरप्रीत कौर को उपप्रधान, नीलकमल को सचिव, पुष्पा को वित्त सचिव तथा तिलक को संगठन सचिव चुना गया। वहीं, अंग्रेजी विषय परिषद में यशोदा को प्रधान, लवलीन को उपप्रधान, बूटा सिंह को सचिव, रुद्रप्रताप को वित्त सचिव और मोहित को संगठन सचिव के रूप में चयनित किया गया।

निर्णायक मंडल में कुलजीत कौर, डॉ. जोगिन्द्र सिंह और प्रो. सावन कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.