ऐलनाबाद, 6 सितंबर (एम पी भार्गव ): प्रबंधक अफसर थाना ऐलनाबाद उप निरीक्षक प्रगट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरसा की एक पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में अभियोग संख्या 290 दिनांक 29.08.2025 धारा 498-ए, 406,506, 323 भा.दं.सं. के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
अभियोग का अनुसन्धान पी0 /उप नि0 ललित कुमार द्वारा किया गया प्रबंधक थाना के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पी0 /उप नि0 ललित कुमार आरोपी मानक चन्द पुत्र शालु राम वासी डब्बली बास जिला हनुमानगढ को तफ्तीश में शामिल कर गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया गया है
