ऋषभ विहार कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक बैरियर का उद्घाटन, मार्च में विकास कार्य शुरू करने का आश्वासन

मोदीनगर के सीकरी कला स्थित ऋषभ विहार कॉलोनी के मेन गेट पर लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक बैरियर का उद्घाटन मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली एवं वार्ड नंबर 19 के सभासद प्रवीण गुर्जर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक एवं निवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदीप त्यागी, प्रदीप त्यागी (सोंधे वाले), चौधरी टेंपल सिंह, ए.के. मित्तल, वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर ऋषभ विहार निवासी वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मोदीनगर एवं आसपास की निजी कॉलोनियों में यह अपनी तरह का पहला इलेक्ट्रॉनिक बैरियर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऋषभ विहार क्षेत्र की एक नंबर कॉलोनी बन चुकी है।

कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली से कॉलोनी में एक छोटे पार्क के सौंदर्यीकरण, जिम, शौचालय एवं पानी की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराए जाने का अनुरोध किया। इसके लिए आवश्यक भूमि की व्यवस्था कॉलोनी समिति एवं निवासियों द्वारा पहले ही कर दी गई है।

इस पर चेयरमैन विनोद वैशाली ने आश्वासन दिया कि जल्द ही भूमि की नपाई कराकर मार्च माह में विकास कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे। इस घोषणा के बाद कॉलोनीवासियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.