मिठनपुरा राजकीय विद्यालय के नौ बच्चों में से आठ ने एक साथ नीट परीक्षा की पास

ऐलनाबाद, 17 जून (एम पी भार्गव) खंड के गांव मिठनपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौ बच्चों में से आठ बच्चों ने एक साथ नीट क्वालीफाई किया। आपको बता दें कि इस साल सामान्य वर्ग का कट ऑफ 144 और केटेगरी का 113 अंक रहा। विद्यालय के छात्र मोहित छिंपा सुपुत्र श्री प्रहलाद सिंह ने 550 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया 12260 व जनरल कैटेगरी में 5363वीं रैंक हासिल की। माया सुपुत्री श्री रामचंद्र अंक 310, सोमवीर पुत्र श्री मनोज अंक 290, राहुल सुपुत्र श्री हनुमान अंक 250, निखिल पुत्र श्री सतवीर 248, कोमल सुपुत्री श्री राजेंद्र 235, सतपाल सुपुत्र श्री ख्यालीराम 211, अमन सुपुत्र श्री दलबीर 129 अंक के साथ क्वालीफाई किया। इसके अलावा रामकला सुपुत्र श्री राम प्रताप ने 93 अंक हासिल किये । विद्यालय के पूर्व में रहे प्राचार्य व केमिस्ट्री के लेक्चार प्रहलाद छिंपा सर बातचीत के दौरान कहा सभी बच्चे स्वास्थ्य क्षेत्र की किसी न किसी लाइन में अवश्य कामयाब होंगे जैसे-MBBS, VLDA, D फार्मेसी ,बी फार्मेसी बीवीएससी ,बीएससी नर्सिंग ,BAMS, एएनएम,GNM, बीएससी एग्रीकल्चर ,बीएससी साइंस आदि I सभी बच्चों को बहुत-बहुत शुभकामनाएंI इन सभी बच्चों ने 12वीं कक्षा तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई की तथा मात्र 1 साल की तैयारी में नीट क्वालीफाई किया । इस मोके पर केमिस्ट्री लेक्चार ने समस्त बच्चों विद्यालय स्टाफ,बच्चों के अभिभावकों व समस्त ग्राम वासियों व शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उन्होंने ग्रामीणों से आवाहन करते हुए कहा कि आप भी अपने बच्चों का दाखिला गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाए और बच्चों को निशुल्क अच्छी आर्ट कॉमर्स मेडिकल नॉन मेडिकल साइंस जैसी फैकल्टी वह साइंस लैब के माध्यम से बेहतरीन शिक्षा ग्रहण करवा करके बड़े-बड़े एग्जाम देने के अवसर दिलाए और अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं। फोटो÷

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.