मीरजापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: अपहरण, दुष्कर्म, अवैध शस्त्र, मारपीट, दहेज हत्या व शांति-व्यवस्था से जुड़े मामलों में बड़ी गिरफ्तारियाँ

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर : मीरजापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अपहरण, दुष्कर्म, अवैध शस्त्र, मारपीट, दहेज हत्या व शांति-व्यवस्था से जुड़े मामलों में बड़ी गिरफ्तारियाँ

1. नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के अभियुक्त को कोतवाली कटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिनांक 30.03.2025 को को0कटरा थाने में एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने तथा विरोध पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में कोतवाली कटरा पुलिस ने नामजद अभियुक्त आनन्द पुत्र चुलबुल को अनगढ़ महावीर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 352, 351(2), 87, 64(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

2. अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार – को0देहात पुलिस की कार्यवाही
03.05.2025 को को0देहात थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त झब्बू बिन्द पुत्र स्व0 पन्नालाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

3. मिठाई की दुकान पर मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार – थाना कछवां पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जमुआ बाजार में मिठाई की दुकान पर ग्राहक को लेकर विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें वादी के पुत्र को गंभीर चोटें आईं। घटना के संबंध में थाना कछवां में मुकदमा पंजीकृत कर गया प्रसाद व विकास नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

4. दहेज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार – मड़िहान पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दिनांक 02.05.2025 को सिरसाई निवासी शिवशंकर द्वारा मड़िहान थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अजय व शांति देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

5. शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई
जनपद मीरजापुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत कुल 23 व्यक्तियों को चालान किया गया। थानावार विवरण इस प्रकार है:

थाना विन्ध्याचल – 02

थाना चील्ह – 02

थाना लालगंज – 08

थाना सन्तनगर – 04

थाना अदलहाट – 03

थाना जमालपुर – 03

थाना अहरौरा – 01

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.