शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का होता है बौद्धिक विकासः चरण सिंह

सिंधु घाटी सभ्यता की कालीबंगा मे विद्यार्थियों ने ली जानकारी।

ऐलनाबाद 25 अक्टूबर (डॉ एम पी भार्गव ) विद्यार्थियों को इतिहास विषय की प्राचीन जानकारी देने के उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद के विद्यार्थियों ने कालीबंगा के प्राचीन ऐतिहासिक स्थल सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण स्थल का भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कालीबंगा के सिंधु घाटी सभ्यता स्थल पर 5000 वर्ष पुरानी काली मिट्टी की चूड़ियां, सात आयताकार अग्निकुंड, मिट्टी के बर्तन, खिलौने आभूषण व हड़पा के समय के कृषि उपयोग में होने वाले उपकरण दिखाए गए। हड़प्पा सिंधु सभ्यता के इन सभी प्राचीन वस्तुओं के बारे में इतिहास प्रवक्ता सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों को पूर्ण जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य चरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को इतिहास विषय की पूर्ण जानकारी मिलती है जो कि उनके विषय से संबंधित है। तथा उनमें राष्ट्रीय धरोहरों के संरक्षण की भावना भी उत्पन्न होती है।
विद्यार्थियों द्वारा सिंधु सभ्यता वह हड़प्पा कालीन उस समय उपयोग करने वाली वस्तुओं को देखकर उत्साहित हो गए। इस भ्रमण दल में इतिहास प्रवक्ता सुभाष कुमार, राधा कृष्ण पटीर, विनोद कुमार, डिंपल भारद्वाज, आंचल ने विद्यार्थियों के साथ भ्रमण दल में शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.