पुलिस चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित किया गया गिरफ्तार 

  • रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव

एटा:- जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर एक अभियुक्त गौतम कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी जी0आई0सी0 कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा को पावर प्लांट की तरफ मजार रोड पर जाने वाले रास्ते से चोरी की एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थाना मलावन पर मु0अ0सं0 156/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.