नौतपा और निर्जला एकादशी पर आरोहण ट्रस्ट ने लगाई मीठे पानी की छबील, पंछियों के लिए बांटे मिट्टी के बर्तन

  • विनोद मित्तल

फरीदाबाद : भीषण गर्मी और नौतपा के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्था आरोहण ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा मानवता और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सेक्टर-9/10 रोड स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इसके साथ ही पंछियों के लिए मिट्टी के बर्तन भी वितरित किए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी मिल सके।

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।

आरोहण ट्रस्ट फरीदाबाद की अध्यक्ष नेहा गर्ग ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों और बेजुबान पक्षियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट सदस्यों ने सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर समाजसेवी और उद्योगपति पंकज गर्ग,आंचल गर्ग,दीप्ति ठक्कर ,प्रियंका छाबड़ा ,मोनिका जिंदल,अनिका जिंदल
,रेनू अग्रवाल ,शिल्पा खन्ना संध्या बत्रा ,ईशा रत्रा संगीता शर्मा,सुरभि राणा मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.