एटा:- जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त यशवीर पुत्र दयाराम सिह निवासी ग्राम निगोह हसनपुर थाना मलावन एटा को 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मलावन पर मु0अ0सं0 18/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्री निश्चल सोलंकी
2. है0का0 अनूप कुमार
3. का0 बीर बहादुर
