हत्या मामले में फरार बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी का देहाती पुलिस के साथ एनकाउंटर

चाटीविंड के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोलीचार एफआईआर दर्ज, एनडीपीएस और हत्या मामले में लंबे समय से वांछित था आरोपीगैंगस्टर लिंक की जांच जारी, चार जिंदा राउंड बरामद: DIG संदीप गोयल

अमृतसर देहाती पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या मामले में लंबे समय से फरार चल रहे बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी का एनकाउंटर किया गया है। यह कार्रवाई थाना चाटीविंड की सीमा के भीतर गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी गई।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि तरनतारन का रहने वाला बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी, जिसके खिलाफ मार्च 2025 में हत्या का मामला दर्ज है, चाटीविंड के नजदीकी इलाके में देखा गया है। इस सूचना के बाद डीएसपी अटारी की अगुवाई में अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर इलाके में नाकाबंदी की गई।

जब पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने अचानक पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई के दौरान बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए DIG बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ बॉबी के खिलाफ कुल चार एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें एक हत्या का मामला और तीन एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। एनकाउंटर स्थल से चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

DIG संदीप गोयल ने कहा कि इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि आरोपी के किसी गैंगस्टर या आपराधिक गिरोह से संबंध हैं या नहीं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.