परिवार परामर्श केन्द्र रामपुर के अथक प्रयासों से पति-पत्नी आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए सहमत  

पुलिस अधीक्षक,रामपुर विद्यासागर मिश्र के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला परामर्श प्रकोष्ठ की अध्यक्षता तथा अनुभवी परामर्श दाता,  अवतार सिंह, नीना साहनी, मीना सिहं व शबाब खान के माध्यम से परिवार परामर्श केन्द्र , महिला थाना रामपुर पर पति-पत्नी सम्बन्धित पारिवारिक विवादों की काउंसलिंग के दौरान 7 प्रकरणों को समिति के द्वारा सुना गया जिसमें 1 प्रकरण में दोनो पक्षों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया । प्रार्थना पत्र में दोनों पक्षों की पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए आपसी सहमति से समझौता कराया गया । दोनों पक्षों द्वारा आपस में एक-दूसरे को विश्वास दिलाया गया कि हम दोनों जीवन की नई शुरूआत करते हुए हंसी-खुशी अपना जीवन यापन करेगें । परिवार परामर्श समिति द्वारा जोडे को नवजीवन की शुरूआत की शुभकामनायें देते हुए समझाया गया कि बीती बातों को लेकर विवाद नही करेंगे और आपस में प्यार से रहेगें ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.