रामपुर। थाना स्वार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तहसील स्वार क्षेत्र में दो छोटे बच्चे इधर-उधर घूम रहे हैं, जो अपने पिता एवं घर का पता बताने में असमर्थ हैं। सूचना मिलते ही थाना स्वार पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र (सीसीटीवी कैमरों) तथा क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों की सहायता से बच्चों के निवास स्थान एवं परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रयासों के फलस्वरूप दोनों बच्चों के वारिसान उनके पिता एवं मामा मौ इब्राहिम, निवासी मोहल्ला रसूलपुर, थाना स्वार, जनपद रामपुर को सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपने बच्चों को सकुशल पाकर मौ इब्राहिम के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने रामपुर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मानवीय एवं सराहनीय कार्यवाही से जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
पुलिस टीम का विवरण:
उप निरीक्षक अभिनव देशवाल
महिला हेड कांस्टेबल 1100 अमरवती
महिला कांस्टेबल 476 सविता रानी
