दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित इमेजिंग मास्टर क्लास कोर्स में मोदीनगर की डॉ. प्राची अवस्थी सिंघल को मिला विशेष सम्मान
नई दिल्ली।दिनांक फरवरी 2026 को दिल्ली एयरोसिटी स्थित होटल रैडिसन ब्लू प्लाजा में “इमेजिंग मास्टर क्लास कोर्स” के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह एक पेड और अत्यंत चयनित कार्यक्रम है, जो पूरे दिन चलता है और जिसमें देश-विदेश से केवल रेडियोलॉजी के कंसलटेंट्स ही भाग लेते हैं। इस प्रतिष्ठित कोर्स में मात्र 25 सीटें ही उपलब्ध होती हैं।
कार्यक्रम की खासियत यह रही कि इसमें भारत सहित कई देशों से प्रख्यात स्पीकर्स ने भाग लिया। कुछ विदेशी विशेषज्ञों ने वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन क्लास ली, जबकि प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर ही करना होता है।
इस प्रतिष्ठित सेमिनार में मोदीनगर की जानी-मानी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्राची अवस्थी सिंघल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्हें “बच्चे के दिल की जाँच” यानी “फीटल इको” विषय पर अपने विचार और अब तक किए गए कार्य साझा करने का अवसर मिला, जिसमें उन्हें विशेष महारथ हासिल है।
अपने एक घंटे के व्याख्यान में डॉ. प्राची अवस्थी सिंघल ने विषय को अत्यंत बारीकी, वैज्ञानिक स्पष्टता और सहजता के साथ प्रस्तुत किया। उनके लेक्चर को उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में उन्हें स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. प्राची की इस उपलब्धि से न केवल मोदीनगर बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
khabre junction
