डॉ. हरिप्रिया ने सरकार व जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार, माता-पिता को मिलेगा सिनेयात्रा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026

लखीसराय(सरफराज आलम) लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, समाजसेवी एवं श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर न्यास समिति, अशोक धाम के संस्थापक सचिव स्वर्गीय डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. राजकिशोरी सिंह को मरणोपरांत सिनेयात्रा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान के अंतर्गत इक्कीस हजार रुपये का चेक, स्मृति सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न एवं शॉल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान चिकित्सा क्षेत्र, समाजसेवा तथा सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।

यह सम्मान उनके पुत्र डॉ. कुमार अमित, पुत्रवधू डॉ. रूपा सिंह, पुत्री डॉ. हरिप्रिया सिंह एवं दामाद डॉ. प्रभात कुमार द्वारा ग्रहण किया जाएगा।

इस अवसर पर उनकी पुत्री डॉ. हरिप्रिया सिंह ने बिहार सरकार एवं लखीसराय जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता के समर्पित जीवन, सेवा भाव और सामाजिक योगदान की सच्ची पहचान है।

स्व. डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह एवं डॉ. राजकिशोरी सिंह ने वर्षों तक लखीसराय में चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों की निःस्वार्थ सेवा की और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।डॉoहरीप्रिया सिंह ने कहा किउनका जीवन सेवा, संस्कार और समाजहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.