डा. आदर्श जौहरी ने लिया देहदान का संकल्प, चिकित्सा शिक्षा के लिए दिया अनुकरणीय संदेश

बदायूँ।राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ के एनाटमी विभाग में डा. आदर्श जौहरी (आयु 66 वर्ष), पुत्री स्व. ज्वाला शंकर जौहरी, निवासी जे.एस. मेमोरियल आदर्श पब्लिक स्कूल, पटियाली साराय, जिला बदायूँ ने देहदान का संकल्प लिया। यह संकल्प चिकित्सा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मुकत्याज हुसैन एवं लैब टेक्नीशियन/बॉडी इंजेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा देहदान का पंजीकरण कराया गया। इस अवसर पर संकल्प पत्र भरवाया गया तथा डा. आदर्श जौहरी को देहदान की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य डा. अरुण कुमार के निर्देशानुसार उप-प्रधानाचार्य डा. नेहा सिंह द्वारा देहदानी डा. आदर्श जौहरी को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि देहदान चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए अत्यंत आवश्यक है, इससे भावी चिकित्सकों को मानव शरीर की संरचना को समझने का अमूल्य अवसर मिलता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं शिक्षकों ने डा. आदर्श जौहरी के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम की प्रशंसा की और समाज से देहदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।

कार्यक्रम में डा. एस.के. मिश्रा (आचार्य), डा. मनीष कुमार (विभागाध्यक्ष, बायोकेमेस्ट्री), डा. सुचेता यादव (विभागाध्यक्ष, पैथोलॉजी), डा. अर्जित गंगवार (सहायक आचार्य, एनाटमी), डा. पारूल सक्सेना (सहायक आचार्य, एनाटमी) सहित पुष्पेन्द्र पाल, टिंकू कश्यप, रूबी गुप्ता, राकेश पाल आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.