Diwali 2025: जानिए कब है धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज

हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को पूरे भारत में दिवाली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व पांच दिनों तक चलता है जिसे पंचदिवसीय त्योहार भी कहा जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर होता है। इस दौरान नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे महत्वपूर्ण त्योहार शामिल रहते हैं। आइए जानते हैं इस साल दिवाली और उससे जुड़े पर्व कब मनाए जाएंगे।

धनतेरस 2025 कब है?

इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व होता है।

पूजा मुहूर्त: शाम 7:16 मिनट से रात 8:20 मिनट तक।
परंपरा है कि इस दिन घर में नई वस्तु खरीदने से शुभ फल प्राप्त होता है।
नरक चतुर्दशी 2025 कब है?

धनतेरस के अगले दिन 19 अक्टूबर 2025 (रविवार) को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन यमराज के नाम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

दिवाली 2025 कब है?

दिवाली 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

पूजा मुहूर्त: शाम 7:08 मिनट से रात 8:18 मिनट तक।
लोग घरों को दीयों और लाइटों से सजाते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो।
गोवर्धन पूजा 2025 कब है?

दिवाली के अगले दिन 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को गोवर्धन पूजा होगी। इसे अन्नकूट भी कहा जाता है।

पूजा मुहूर्त: दोपहर 3:29 मिनट से शाम 5:44 मिनट तक।
भाई दूज 2025 कब है?

भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को मनाई जाएगी। यह भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक पर्व है।

तिलक का शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:13 मिनट से 3:28 मिनट तक।

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं।  इसकी पुष्टि https://www.khabrejunction.com/ नहीं करता। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.