ऐलनाबाद ,सिरसा, 4 अप्रैल ( एम पी भार्गव): हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ थीम पर आधारित साइक्लोथॉन-2.0 में जिले की व्यापक भागीदारी होगी। ड्रग फ्री हरियाणा संदेश के साथ यह यात्रा सिरसा में 26 अप्रैल को प्रवेश करते हुए जिलावासियों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी।
इस साइकिल यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए वीरवार को जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों के साथ बैठक कर समुचित भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने भी इसमें पूर्ण योगदान का आश्वासन देते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में शामिल होने की बात कही।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूक करने में नशा मुक्ति केंद्र संचालकों की भूमिका अहम है। इसलिए केंद्र संचालक साइक्लोथॉन में स्वयं भागीदार होने के साथ-साथ दूसरों को भी इस मुहिम से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरुरी है। ऐसे में नशा के खिलाफ ड्रग फ्री हरियाणा के संदेश के साथ निकाली जा रही साइक्लोथॉन में व्यापक जन भागीदारी होगी। उन्होंने सभी से आह्ïवान किया कि वे इस मुहिम से जुडऩे के लिए हरियाणा उदय पोर्टल https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पर अपना रजिस्टे्रशन करें। बैठक में डा. पंकज शर्मा, अशोक गुप्ता, संदीप उप्पल, तुषार गोयल, मनोज कुमार शर्मा, मोहित, परमजीत सिंह, आकाश, प्रेरणा मलिक, जसविंद्र बागड़ी, प्रवीण कुमार, सुमन ज्याणी, किरण कुमार आदि मौजूद रह
