जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने जनता की समस्याओं का सुना और किया समाधान

जिलाधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने तहसील दातागंज में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

निष्पक्ष जाँच और विधिक निस्तारण के आदेश

श्रीमती निधि श्रीवास्तव और डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करें और उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, सभी क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने सर्किल में थाना प्रभारियों के साथ मिलकर समस्याओं को सुना और उनका प्रभावी निस्तारण कराया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान करना है, जिससे जनसामान्य को त्वरित न्याय मिल सके।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.