रामपुर। जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन के साथ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने पंजीकरण कक्ष, दवा वितरण कक्ष, सीटी स्कैन, ब्लड बैंक, एक्सरे, हड्डी रोगी वार्ड और एनआरसी सहित विभिन्न वार्डों में पहुँचकर बारीकी से निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह व सीएमएस डॉ एच के मित्रा से जानकारी प्राप्त की। दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर उन्होंने स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा, जिस पर स्टाफ ने बताया कि निर्धारित मानक के अनुरूप समस्त दवाइयां उपलब्ध हैं। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता से संबंधित रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा मरीजों से डॉक्टरों द्वारा प्रदान किये जा रहे उपचार और उनके व्यवहार आदि के बारे में बातचीत की।
उन्होंने सीएमएस से कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में जहां प्रकाश की बेहतर व्यवस्था नहीं है वहां जरूरी प्रबंध कराया जाए ताकि रात्रि के समय मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करनी पड़े।
पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंचकर उन्होंने वहां भर्ती बच्चों का हालचाल जाना।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 5 बच्चे भर्ती हैं जिनका उपचार चल रहा है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और अनुकूल माहौल के लिए सभी संसाधन मौजूद हैं।
जिला महिला चिकित्सालय पहुँचकर उन्होंने इस माह में सामान्य प्रसव और सीजेरियन की संख्या और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद प्रसव सम्बन्धी सेवाओं के बारे में सीएमएस महिला से जानकारी ली। मीडिया से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में भारी संख्या में लोग उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को उत्कृष्ट स्तर पर ले जाने के लिए जो भी जरूरी उपाय हैं उन्हें लागू कराने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 1 फरवरी को एल्बेंडाजोल टेबलेट खाने से छूटे बच्चों को 5 फरवरी को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे।
यह टैबलेट 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को देने का प्रावधान है। जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई और इसके महत्व के बारे में बताया।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
Next Post
