मोदीनगर में जिला स्तरीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला सम्पन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा चमक

मोदीनगर। मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित डॉ. के.एन. मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, गाज़ियाबाद द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सौभाग्य प्रशासनिक व सामाजिक प्रतिनिधियों को प्राप्त हुआ।

मेले में जिलेभर से पहुंचे प्रतिभाशाली युवा विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, कविता एवं कहानी लेखन, लोकगीत और लोकनृत्य जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सृजनात्मकता, नवाचार, ऊर्जा और अनुशासन ने उपस्थित जनों को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन व विभागीय अधिकारियों की सराहना की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.