जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी के संबंध में नवीन मंडी परिसर रामपुर का किया निरीक्षण

रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी के संबंध में नवीन मंडी परिसर रामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा वार बनाए गए मतगणना स्थलों पर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने जगह-जगह बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।
मंडी परिसर के प्रत्येक गेट से प्रवेश करने वाले विधानसभा वार मतगणना एजेंट एवं मतगणना कार्मिकों के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की और कहा कि जगह-जगह साइनेज भी लगाए जाएं ताकि मतगणना कार्मिकों और मतगणना एजेंटों को निर्धारित स्थल पर पहुंचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
गर्मी के दृष्टिगत भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्याप्त प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह और नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित सभी एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.