जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को स्टैंम्प मोहर की दी जानकारी

रामपुर। रामपुर मे 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
जन सामान्य को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता शिक्षा एवं सुव्यवस्थित निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता स्टैंप (मुहर) का प्रयोग प्रारंभ हो गया। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिन्दर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय से, स्वीप प्रभारी अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी नन्द किशोर कलाल द्वारा विकास भवन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला अस्पताल स्थित कार्यालय से मतदाता जागरूकता स्टैंप का प्रयोग कर प्रारंभ किया।
सभी तहसीलों से जन सामान्य तक पहुंचने वाले प्रत्येक शासकीय व अशासकीय पत्राचार में भी मतदाता जागरूकता स्टैंप का प्रयोग किया जा रहा है।
इस स्टैंप में मतदान की तारीख की जानकारी सहित जनपद वासियों से मतदान करने की अपील की गई है।स्टैंप का प्रयोग सभी शासकीय-अशासकीय पत्राचार के साथ-साथ डॉक्टर की पर्ची, बिजली के बिल, मेडिकल स्टोर के बिल, रेस्टोरेंट के बिल, शॉपिंग मॉल के बिल और बैंक के पत्राचार इत्यादि पर किया जा रहा है ताकि रामपुर में अधिकतम मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सकें।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.