रामपुर कांग्रेस में गुटबाजी पर फूटा जिला कोऑर्डिनेटर हाजी सगीर सईद खान का दर्द, सहयोग ना मिलने पर जताई नाराज़गी

रामपुर, 15 जून: जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के कोऑर्डिनेटर हाजी सगीर सईद खान ने संगठन के भीतर व्याप्त गुटबाजी और सहयोग की कमी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि लगातार आग्रह और प्रयासों के बावजूद न तो उन्हें अपेक्षित सहयोग मिल रहा है और न ही उनके सुझावों को संगठन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है।

प्रामिल कुमार शर्मा उर्फ़ निक्कू पंडित, जिला अध्यक्ष
                         प्रामिल कुमार शर्मा उर्फ़ निक्कू पंडित, जिला अध्यक्ष

हाजी सगीर ने पत्र में लिखा, “मुझे यह कहते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि आपके द्वारा न तो मुझे सहयोग किया जा रहा है और न ही मेरा सहयोग लिया जा रहा है। मैं लगातार रामपुर का दौरा कर रहा हूं और फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आग्रह कर रहा हूं, लेकिन इसके बावजूद संगठन को मजबूत करने के बजाय गुटबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।”

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि उनके कार्यों में बाधा डाली जाती रही तो इससे न केवल उन्हें बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

सगीर खान ने यह भी कहा कि संगठन सृजन अभियान की सफलता से सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, अजय राय और प्रदीप नरवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने अंत में अपील की कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और पार्टी हित में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

प्रतिलिपि भेजी गई:

अविनाश पांडे, महासचिव व प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

अजय राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

प्रदीप नरवाल, सचिव व सह प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

इंचार्ज कंट्रोल रूम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ

Leave A Reply

Your email address will not be published.