सिरसा, 29 जुलाई ( एम पी भार्गव ) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीष जिंदिया व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने स्थानीय भाई कन्हैया आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की रसोई को चैक किया व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित दिव्यांग बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों से मुलाकात की और हालचाल जाना। इस दौरान आश्रम के संचालक गुरविंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
