लखीसराय में शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में

बेघरों की सुरक्षा के लिए रैन बसेरा,सभी नगर परिषद और बीडीओ को शरण स्थल‑अलाव की व्यवस्था पूरी करने का डीएम मिथिलेश मिश्र ने दिया निर्देश

लखीसराय(सरफराज आलम): आगामी दिनों में संभावित शीतलहर और कोहरा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शीतलहर से बचाव और आवश्यक तैयारियों के लिए तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

District administration in Lakhisarai on alert to prevent cold wave

मौसम पूर्वानुमान और सतर्कता:
डीएम मिथिलेश मिश्र ने मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों का हवाला देते हुए बताया कि जिले में आगामी दिनों में तापमान में भारी गिरावट हो सकती है, जिससे व्यापक रूप से शीतलहर और पाला का असर देखने को मिलेगा। सभी प्रखंडों को विशेष सतर्कता और पूर्व तैयारी के साथ राहत कार्यों की योजना बनाने का निर्देश दिया गया।सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयाँ,गर्म कपड़े, कंबल, हीटर, ब्लोअर और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वृद्धजन, बच्चे, असहाय, दिव्यांग और निराश्रित लोगों पर विशेष निगरानी रखने,नगर परिषद और सभी बीडीओ को असहाय और बेघर लोगों के लिए रात्रि आश्रय स्थलों और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने प्रत्येक पंचायत में अति आवश्यक जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने,जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशुओं के लिए गर्म पानी, चारा और उचित आश्रय सुनिश्चित करने को कहा। वहीं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने और तकनीकी खराबी आने पर तुरंत सुधार करने का आदेश दिया गया।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को शीतलहर से बचाव संबंधी उपायों का समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग और ICDS को स्कूल/आंगनबाड़ी में बच्चों को गर्म कपड़े पहनने और सुरक्षा जानकारी देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने तथा मानव जीवन और पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.