संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ संवाद

• शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान

घोरावल(सोनभद्र)। विकास खंड घोरावल के ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक संन्यासी के नेतृत्व में शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिला अध्यक्ष ने संगठन के विस्तार एवं अब तक किए गए कार्यों पर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग एवं आशीर्वाद मांगा।कार्यक्रम में जिला संगठन से अजय कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता तथा राज श्रीवास्तव, संगठन मंत्री के साथ घोरावल इकाई की टीम मौजूद रही। इस दौरान अटेवा के जिला प्रवक्ता प्रभाशंकर मिश्र, बबिता सिंह, राजेश बैश, रामरक्षा, धनंजय द्विवेदी, मयंक दुबे, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.