श्रीनाथजी रसकथा महोत्सव की प्रभात फेरी में उमड़ी श्रद्धा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रामपुर। अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले श्रीनाथजी रसकथा महोत्सव के निमित्त निकाली जा रही “मधुर यात्रा (प्रभात फेरी)” का मंगलवार को तीसरे दिन भी भव्य आयोजन हुआ। यात्रा रस्तोगी धर्मशाला से प्रारम्भ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई हनुमान मंदिर पर विश्राम हुई।

प्रभात फेरी में भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। कोई नंगे पैर प्रभु की सेवा में चल रहा था तो कोई हाथों में पुष्प लेकर यात्रा के स्वागत के लिए दौड़ा चला आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और श्रीनाथजी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

यात्रा के दौरान “माई तेरे पाँव पड़ू एक बार, एक बार हरी बोल” भजन गूंजते ही श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और थिरकने को मजबूर हो उठे। भजन गायक शुभम सक्सेना और शुभ अग्रवाल के मधुर भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं प्रथम गुप्ता ने भी अपने प्रस्तुतीकरण से समा बांध दिया।

गौ सेवा परिवार एवं क्षेत्रवासियों द्वारा निकाली जा रही यह निमंत्रण यात्रा शहर की गलियों में घर-घर जाकर 18 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली श्रीनाथजी रसकथा महोत्सव का निमंत्रण दे रही है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

यात्रा मे गिरिराज सरन अग्रवाल, अमित राज, हर्षित भटनागर, अर्पित खंडेलवाल, योगेश गुप्ता, कोमल मित्तल, चेतन, अंकुर, शुभम, राघव, निशव शर्मा, प्रांजल, शुभ, मोहित अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल आदि लोग उपस्तिथ रहे.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.