विंध्यधाम में उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रशासन हुआ अलर्ट

प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित

मिर्जापुर: प्रयागराज महाकुंभ के बाद अब विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश और एडीएम वित्त राजस्व शिव प्रताप शुक्ल के निर्देश पर विंध्यवासिनी देवी मंदिर में व्यवस्था की निगरानी एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और सीओ चुनार मंजरी राव कर रहे हैं।

यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विशेष उपाय किए हैं। नटवा तिराहा पर यातायात व्यवस्था में मदद करने के लिए एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार सदर हेमंत कुमार और तहसीलदार सदर न्यायिक आशीष कुमार पांडेय भी सक्रिय हैं। इस दौरान सीओ सिटी विवेक जावला और टीएसआई वीके सिंह अपनी फोर्स के साथ तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.