सीरियस हर्ट सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह पर बेड रेस्ट के बावजूद भी अनुराग रस्तोगी को कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रहा – उन्होंने राजेश खुल्लर और ढेसी से प्रेरणा ली है
गुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल
सीरियस हार्ट सर्जरी के बाद डॉक्टर की सलाह पर दो महीने के बेड रेस्ट पर सीएस अनुराग रस्तोगी ड्यूटी जॉइन करेंगे – एक पुराना क़िस्सा याद आया i एक्सीडेंट में पंजाब के एक मंत्री की गर्दन टेडी हो गई i किसी शुभचिंतक ने कहा सरदार जी सेहत ठीक नहीं है i हुन मंत्री पद छोड़ दो i हुन सरदार जी ने कहा “ काका वज़ीर रहूँगा तो सेहत अपने आप ठीक हो जाएगी i वज़ीर नहीं रहा तो कुता भी पूछने नहीं आएगा i अब जनाब रस्तोगी साहिब दुनियादारी को अच्छी तरह जानते है i सीएस के टॉप पद तक पहुँचे i फिर एक साल की एक्सटेंशन का रिकॉर्ड बनाया i अब सीएस रहेंगे तो सेहत ख़ुद ठीक हो जाएगी i फिर अगर सीएम साहिब मेहरबान रहे तो रिटायरमेंट के बाद कोई पद मिल जाएगा i वेसे भी राइट टू सर्विस कमीशन के चेयरमैन का पद ख़ाली हो रहा है i जनाब राजेश खुल्लर और ढेसी साहिब भी कुर्सी से चिपके है iये समझते है कि अगर ये नहीं रहे तो सरकार नहीं चलेगी i खुल्लर साहिब की मैडम एचपीएससी कीं मेम्बर i पहले आईएएस बनवाने की कोशिश की i रिटायरमेंट के बाद सीएम के सीपीएस i डेसी साहिब ने तो कमाल कर दिया i चीफ सेक्रेटरी i फिर किसी अथॉरिटी के चेयरमैन i फिर सीएम के सीपीएस i फिर घोड़ी से उत्तार कर गधी पर बिठा गुरुग्राम में कोई ओहदा दे दिया i दुमछलाi हरियाणा में एक कहावत है i अगर हांडी अपना मुँह खोल दे तो कूते को सबर से खाना चाहिए ताकि जन्म ख़राब न हो i
