जन आशीर्वाद कार्यक्रम के अंतर्गत उपमुख्यमंत्री व एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा बड़हिया के विभिन्न गांवों में आयोजित जन समर्थन कार्यक्रम में हुए शामिल
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। जन आशीर्वाद कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया प्रखंड के लाल_दियारा, खुटहा_पूर्वी (चेतन टोला) एवं खुटहा_पश्चिम (डीह) में जनसमर्थन कार्यक्रमों में भाग लिया।
इन कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व स्नेह, अटूट समर्थन एवं अपार आशीर्वाद प्राप्त हुआ। क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में एक सुर में आवाज़ बुलंद की —
“विकास के लिए, NDA के साथ!”
कार्यक्रमों में मौजूद जनता का उत्साह, बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का जोश यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि बड़हिया पूरी मजबूती से NDA के साथ खड़ा है, और लखीसराय में विकास की गति को रुकने नहीं देगा।
विजय कुमार सिन्हा ने जनता से संवाद के दौरान कहा कि “यह आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा है। लखीसराय का विकास रुकने नहीं दूँगा, और हर गांव तक सुशासन, रोजगार और शिक्षा की नई रोशनी पहुँचाऊँगा।”
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी जनसमूह उमड़ा, जिसने बड़हिया की धरती को “विकास और विश्वास” के नारों से गुंजा दिया।
