छाया घना कोहरा बढ़ी ठंड लोग घरों में हुए कैद
आज दिन मंगलवार की सुबह आसमान में घना कोहरा देखने को मिला जिसके कारण एकदम ठंड बढ़ गई लोग जगह-जगह अलाव जलाते हुए दिखाई दे
- रिपोर्ट:- हरिश्चंद्र (चंद्रा)
कासगंज: आज दिन मंगलवार की सुबह आसमान में घना कोहरा देखने को मिला जिसके कारण एकदम ठंड बढ़ गई लोग जगह-जगह अलाव जलाते हुए दिखाई दिए।
कासगंज में आज सुबह घना कोहरा चारों तरफ छाया हुआ था जिसके कारण एकदम ठंड बढ़ गई लोग जगह-जगह अलाव जलाते हुए दिखाई पड़े कोहरा इतना छाया हुआ था कि रोड पर 20 मीटर भी देखना व मुश्किल हो पा रहा था और अधिकतर तो सड़के सुन ही दिखाई दे रही है कोहरा इतना है कि रोड पर वाहनों को सामने का रास्ता दिखाई ना होने के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन चालक कोहरा काटने वाली लाइटों का प्रयोग करते हुए नजर आए और उत्तर प्रदेश पुलिस बल की यातायात पुलिस भी वाहनों को रोक कर लाइन में चलने की हिदायत देती हुई नजर आई सिंगल वाहनों को रोड पर चलने से घने कोहरे के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है अगर वहां चार चार पांच पांच की संख्या में एक साथ चलेंगे तो दुर्घटना का खतरा काम हो जाता है लोगों का मानना है कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार कोहरा लेट पड़ रहा है किसान रविंद्र सिंह बताते हैं कि कोहरा पड़ना भी गेहूं की फसल के लिए बहुत लाभकारी है इससे गेहूं की पैदावार भी बढ़ जाती है।
