रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन ज्ञापन भेजकर अटरिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर दूर नया बांध बनाए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा नया बांध नहीं बनाए जाने के कारण घाटमपुर ग्राम की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर, श्मशान घाट, स्वर्ग धाम, कोसी मंदिर, रामलीला ग्राउंड, सरस्वती इंटर कॉलेज, विभिन्न बैंक्वेट हॉल, चंपा कुमारी बैंक्वेट हॉल व धर्मशाला, श्री हरि इंटर कॉलेज, कई अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, न्यू बाईपास रोड, गांधी समाधि क्षेत्र की विकसित आबादी और मकानों के साथ-साथ हजरतपुर व बेजना की आबादी भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि नया बांध न होने की वजह से बरसात के मौसम में बाढ़ का खतरा बना रहता है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रामपुर के विकास, शहर की प्रगति और विस्तार को ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क से लगभग एक किलोमीटर दूर नया बांध बनवाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
उन्होंने कहा कि यह पूरे जनपद रामपुर की जनता और व्यापारी समाज की प्रबल मांग है और सरकार को इस दिशा में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज हुसैन, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, दिलशाद हुसैन, संकेत अग्रवाल, नवाब साहब, रफी खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
