दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित भोज में यूएई के राष्ट्रीय परिषद अध्यक्ष ने लिया भाग

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित एक विशेष भोज में यूएई के संघीय राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अली रशीद अल नुआमी ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।

भोज के दौरान सहारनपुर लोकसभा सांसद इमरान मसूद और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी उपस्थित रहे। इस बैठक को भारत और यूएई के बीच आपसी सहयोग और संबंधों को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

द्विपक्षीय चर्चा में व्यापार, सुरक्षा, और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई, जो दोनों देशों के भविष्य के रिश्तों को नई दिशा प्रदान करेगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.