रामपुर. जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम की अक्टूबर 2023 माह की कार्ययोजना के अनुसार तहसील बिलासपुर स्थित डीएवी कन्या इण्टर कालेज से एक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली से पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा अग्रवाल द्वारा प्रार्थना सत्र में लोकतन्त्र के महापर्व हेतु सभी छात्राओं को अपना तथा अपने परिवार के सदस्यों का मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
रैली का शुभारम्भ प्रधानाचार्या द्वारा किया गया जो नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ग्रामीणों को आगामी सामान्य लोक सभा निर्वाचन-2024 हेतु जागरूक किया गया। रैली के सम्पन्न होने पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा नैनीताल हाइवे पर डाकखाने के पास नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी। नुक्कड़ नाटक में श्रद्धा, सोनाक्षी, नैना, शीतल, राशि, लक्ष्मी आदि ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका संतोष आर्या, सारिका यादव, नीरज गंगवार आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतिभागी छात्राओं व शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया।
