तहसील मोदीनगर पर मंडराते खतरे, गला हुआ पेड़ गिरा – बड़ा हादसा टला

मोदीनगर। तहसील मोदीनगर में हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी चोरी की वारदातें सामने आती हैं तो कभी पेड़ गिरने जैसी घटनाएँ लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर देती हैं। बुधवार को भी ऐसा ही एक हादसा टल गया, जब तहसील परिसर में एक गला हुआ पेड़ अचानक गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार, यह पेड़ एक अधिवक्ता के चैंबर के बाहर आकर गिरा। संयोग रहा कि उस समय बारिश के कारण लोग सड़क पर मौजूद नहीं थे, वरना कई लोगों की जान जा सकती थी। पेड़ गिरने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नज़र आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में कई ऐसे पेड़ मौजूद हैं जो पूरी तरह गले हुए और जर्जर हो चुके हैं। अगर इनकी समय पर पहचान और कटाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अब सवाल उठता है कि तहसील प्रशासन इन खतरनाक पेड़ों को कब तक चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करेगा। लोगों का कहना है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी जानलेवा दुर्घटना के बाद ही नींद से जागेगा या फिर समय रहते ठोस कदम उठाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.