- रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक पुत्र छोटे खां सुल्तानी, निवासी सेक्टर-23, मधुबन बापूधाम, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की थी और पुलिस से बचने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इसी बाइक का इस्तेमाल टप्पेबाजी जैसी वारदातों में करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
