वाराणसी कैंट स्टेशन से अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, ₹5 लाख के चोरी के जेवर व नकदी बरामद

  • वाराणसी ब्यूरो पंकज झा

वाराणसी। जीआरपी वाराणसी कैंट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन वाराणसी कैंट पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के ₹10,850 नकद, सोने-चांदी के आभूषण तथा वादिनी का आधार कार्ड सहित करीब ₹5 लाख मूल्य का चोरी का माल बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) एन. कोलंची एवं पुलिस अधीक्षक (रेलवे) प्रशान्त वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (रेलवे) वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी वाराणसी कैंट रजोल नागर के नेतृत्व में की गई।

उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव (चौकी प्रभारी काशी) तथा जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 27 जून 2026 को प्लेटफॉर्म संख्या-09 के सामने रोलिंग हट के पीछे, काशी साइड से अभियुक्त गुर्जर पुत्र संग्राम बाल्मिकी, निवासी राजापुर, थाना औराई, जनपद भदोही (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जीआरपी कैंट में पंजीकृत मुकदमा संख्या 179/2026, धारा 305(सी) बीएनएस से संबंधित चोरी का माल बरामद हुआ है।

बरामदगी में दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट, तीन अंगूठियां, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल, एक ब्रेसलेट, ₹10,850 नकद तथा वादिनी का आधार कार्ड शामिल है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख बताई गई है।पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की चोरी कर चोरी के सामान को अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.