चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 22 अक्टूबर को होगा सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह

पटना, 21 अक्टूबर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के प्रधान सचिव श्री कमलनयन श्रीवास्तव और अध्यक्ष श्री गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सम्पूर्ण प्राणी-जगत के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करने वाले कलमजीवियों के आराध्य देव, अक्षर देवता भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव, 2025 की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, बिहार के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवर गंज, पश्चिम दरवाजा, पटना सिटी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार को 2:00 बजे ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद (लोकसभा) श्री रविशंकर प्रसाद,बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, ख्यातिनाम चिकित्सक पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा, आरक्षी महानिदेशक आलोक राज, न्यायमूर्ति हेमंत कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति अमरेश कुमार लाल को आमंत्रित किया गया है।
श्री कमलनयन श्रीवास्तव और गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर अनेक राजनेता, कवि, कलाकार, पत्रकार, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध जन भाग ले रहे हैं। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए अनेक कलमजीवियों को नामित सम्मानों, तथा ‘चित्रगुप्त सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया जायेगा इस अवसर पर ” कलमजीवी” स्मारिका का लोकार्पण भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संगीमय संध्या होगी, जिसमें कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.