गंगा दशहरा पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन मुस्तैद
मां विंध्यवासिनी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मिर्जापुर: गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मिर्जापुर के विंध्याचल धाम स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की आस्था और दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशानुसार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। एडीएम अजय कुमार सिंह, एसपी सिटी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सिटी विवेक जावला, नायब तहसीलदार सदर अरविंद कुमार पांडे, और थानाध्यक्ष विंध्याचल पूरे मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की निगरानी कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष प्रबंध
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और जल सेवा आदि के इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर सकें।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शन का पालन करें।
