लाखो रुपए की अवैध अफीम सहित अपराधी नानक सिंह काबू

ऐलनाबाद ,सिरसा 22 अप्रैल ( एम पी भार्गव ) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाल भवन सिरसा क्षेत्र से एक नौजवान युवक को करीब डेढ़ लाख रुपए की 520 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नानक सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड से बरनाला रोड होते हुए भूमणशाह चौक की तरफ जा रही थे । इस दौरान पुलिस पार्टी जब बाल भवन सिरसावके नजदीकी पंहुची तो सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज- तेज कदमों से चलकर खिसकने का प्रयास लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 520 ग्राम अफीम बरामद हुई । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.